कल्याणपुर में बेटी की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों पर दामाद को जहर खिलाने और पहली मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आवास विकास-तीन स्थित अंबेडकरपुरम निवासी संदीप कुरील की शादी 27 फरवरी 2020 को दिव्या भारती से हुई थी। संदीप के मुताबिक, 19 मार्च 2025 को दिव्या ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों से विवाद हुआ।आरोप है कि साले प्रबल प्रताप उर्फ अंशू, उसकी पत्नी प्रियंका, सास सियावती और मौसी सास सुमनलता ने गालीगलौज कर मारपीट की।

सास और मौसी सास ने मुंह दबाकर जहरीला पदार्थ खिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर प्रबल और प्रियंका ने उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी, पसलियां और बाएं पैर का टखना टूट गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *