
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6abd51fc99d052981e01d80a”,”slug”:”kanpur-woman-alleges-marriage-under-false-identity-and-pressure-to-convert-2026-09-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: युवती बोली- पहचान छिपाकर की शादी, धर्मांतरण का बनाया दबाव, पहले से शादीशुदा है युवक, एक बेटी भी है”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
कलक्टरगंज में दूसरे समुदाय के युवक ने पहचान छिपा कर युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। प्रयागराज ले जाकर शादी कर ली। बाद में उसके पहले से शादीशुदा व एक डेढ़ वर्ष की बेटी का पिता होने का पता चला। आरोप है कि युवक ने धर्मांतरण का दबाव बना प्रताड़ित किया। तंग आकर उसने बजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जहां से मामला कलक्टरगंज थाने ट्रांसफर किया गया।
बजरिया की युवती ने पुलिस को बताया कि 2015 में कानपुर विद्या मंदिर में बीए की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई। उसने अपना नाम अंकित वर्मा बताया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया फिर शादी भी कर ली। ससुराल पहुंचने पर उसका असली नाम मोहम्मद शोएब व पहले से शादीशुदा होने का पता चला। आरोप है कि शोएब ने धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वर्ष 2021 में मारपीट से तंग आकर वह शुक्लागंज चली गई। अस्पतालों में गार्ड की नौकरी के दौरान भी शोएब शराब के लिए रुपये न देने पर हंगामा करता रहा। इससे उसकी नौकरी भी छूट गई। कलक्टरगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि धर्मांतरण और एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुकदमा बजरिया थाने से ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है।