गुडंबा। फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी और पवन विहार में जलभराव से परेशान लोगों ने मंगलवार शाम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला के साथ लोगों ने मामा कॉलोनी से गुजर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश की गाड़ी रोककर नारेबाजी की और राहत की मांग की।
मामा कॉलोनी में निजी नावें चल रही हैं। इससे लोगों को आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गोमती का पानी कॉलोनी में आने से रोकने और आवागमन के लिए नाव उपलब्ध कराने की मांग की। पूजा शुक्ला ने नगर आयुक्त से फोन पर बात की और प्रभावित इलाकों में जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।
जलभराव ने छीनी राह, घरों में सिमटी जिंदगी
फैजुल्लागंज में गोमती का जलस्तर बढ़ने से कई कॉलोनियों में जिंदगी घरों में कैद हो गई है। पवन विहार से मामा कॉलोनी और दाऊद नगर तक कई इलाकों में लोग कई दिनों से जलभराव की मार झेल रहे हैं। किसी ने घर छोड़ दिया तो किसी के पास जाने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। पानी के बीच चूल्हा-चौका, बच्चों की पढ़ाई और रोजी-रोटी सब संकट में है। कहीं राशन खत्म होने की कगार पर है तो कहीं नाव न चलने से जरूरी सामान पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
मामा कॉलोनी निवासी विनोद सिंह तोमर ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से कॉलोनी में पानी लगातार बढ़ रहा है। सक्षम लोग घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए, जबकि मजबूर परिवार अब भी जलभराव के बीच रहने के लिए विवश हैं।
पवन विहार निवासी राजकुमार पाल ने बताया कि नाव नहीं चलने से रोजमर्रा का सामान लाना मुश्किल हो गया है। आशीष सिंह ने बताया कि जलभराव के कारण 10 दिन से उनके दोनों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। रैठा रोड स्थित दालमोट फैक्टरी में काम पर जाना भी बंद हो गया है। उमा उपाध्याय के परिवार की मुश्किल भी बढ़ गई है। घर में पानी भरने के कारण उनके बेटे प्रशांत पांडेय और प्रिंस पांडेय को बाहर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। दाऊद नगर निवासी अखिलेश अवस्थी ने बताया कि घर में रखा राशन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और बाजार पहुंचना मुश्किल है।
इन कॉलोनियों में ज्यादा असर
पवन विहार, मामा कॉलोनी, दाऊद नगर, शिवशक्ति पुरम, अन्नपूर्णा नगर, गोमती विहार, कैलाश विहार और अक्षय विहार कॉलोनी।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।
