Cash and jewelry worth ₹13 lakh stolen from the locked room of retired PWD employee.

बिखरा पड़ा सामान
– फोटो : अमर उजाला

जाजमऊ में रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी के बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवरात समेत 13 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़िता जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए गए थे। दुर्गा विहार निवासी स्व. रविंद्र कुमार चौरसिया की तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी थे। उनकी 60 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी चौरसिया ग्राउंड फ्लोर में रहती हैं जबकि पहली मंजिल में तीन किरायेदार भी रहते हैं।




लक्ष्मी ने बताया कि वह नौ नवंबर को जगन्नाथपुरी दर्शन करने के लिए गई थी। सोमवार घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा टूटा मिला। अलमारी से 12.80 लाख के गहने और 20 हजार की नगदी गायब थी। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि किसी करीबी के घटना में शामिल होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।



Source link