Fatehpur News:सड़क हादसों में कथा वाचक समेत दो की मौत, पांच घायल – Two Dead, Including A Religious Storyteller, And Five Injured In Road Accidents

फतेहपुर/धाता। सदर कोतवाली, धाता और बिंदकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अभैया लक्ष्मणपुर निवासी रामलाल (58) पौत्र मयंक (8) को मोपेड से लेकर शहर आ रहे थे। भिटौरा बाईपास के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में रामलाल की मौत हो गई, जबकि पौत्र घायल हो गया। जिला अस्पताल से मयंक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।…





Source