तिलकनगर निवासी रिटायर्ड वायुसेना ग्रुप कैप्टन 89 वर्षीय कमलाकान्त द्विवेदी से साइबर ठग ने पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बनकर 13.77 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया गया। मोबाइल पर एप डाउनलोड करा उनके बैंक खाते से छह बार में रकम उड़ा दी। कोहना पुलिस ने कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।




पीड़ित कमलाकान्त के अनुसार तीन सितंबर को मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज और कॉल आई। कॉलर ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी आमिर मिश्रा बताया। पेंशन कार्ड बनवाने की बात कही और इसके लिए मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया। ठग के बताए अनुसार बुजुर्ग प्रक्रिया पूरी करते गए। इसके बाद ठग ने उनके मोबाइल से निजी जानकारी हासिल कर पीएनबी खाते से कुल 13,76,999 रुपये निकाल पार कर दिए। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर टीम से मदद ली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें