{“_id”:”6af1c196f59df73d8d06b879″,”slug”:”kanpur-fire-breaks-out-at-an-electronics-showroom-due-to-a-short-circuit-2026-11-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में लगी आग, दमकल ने पाया काबू, लाखों का माल जला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आग से जला सामान
– फोटो : अमर उजाला
बर्रा आठ में सोमवार रात शार्ट सर्किट से मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते आग बुझा दिए जाने से मकान की ऊपरी मंजिल तक लपटें नहीं पहुंच सकीं और गृहस्थी का सामान सुरक्षित बच गया।
बर्रा-आठ निवासी सुरेंद्र सिंह की घर में ही सरदार जी मोबाइल वाले के नाम से इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। सुरेंद्र ने बताया कि सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद वह परिवार के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद दुकान में आग लगने की सूचना मिली। आनन-फानन में घर पहुंचे तो दुकान धू-धूकर जल रही थी। इस बीच सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। सुरेंद्र ने बताया कि आग से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।

