{“_id”:”6af1b50f286957033807c86a”,”slug”:”up-drivers-to-undergo-health-screenings-before-entering-expressways-checks-for-intoxication-also-to-be-condu-2026-11-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले चालकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, नशे की भी होगी जांच; पढ़िए नए नियम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डिप्टी सीएम ने घायलों का लिया हालचाल।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की जांच कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। अब एक्सप्रेसवे पर वाहन ले जाने से पहले चालक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसमें यह भी जांच होगी कि चालक ने किसी मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है। इसके अलावा वाहनों की निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को इस संबंध में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, परिवहन आयुक्त, यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने नौ नवंबर को आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर हुए बस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

