Kanpur: Drop in gold and silver prices a boon for customers, a blow to investors

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने में चांदी के भावों में 40,500 रुपये प्रति किलो और सोने के दाम में 12 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आ गई है। भावों में तेज गिरावट से ग्राहकों की तो चांदी हो गई है लेकिन निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को चांदी का भाव 2,0,1500 रुपये किलो और सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,45,000 रुपये रहा। शुक्रवार को भी सोने-चांदी का भाव इसी स्तर पर था। एक महीने पहले चांदी 2,42,000 रुपये किलो और सोना 1,57000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।




उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मची उथल-पुथल और कच्चा तेल के दाम और डालर के मूल्य बढ़ने से सोने-चांदी के भावों में गिरावट देखी गई है। चांदी के भावों में गिरावट ज्यादा है। हालांकि भावों में कमी आने से बाजार में ग्राहकों की रौनक बढ़ी है जिन घरों में नवंबर-दिसंबर या अगले साल शादियां हैं वह बुकिंग करा रहे हैं। करवाचौथ और धनतेरस के लिए भी रिटेल कारोबारियों ने खरीद बढ़ाई है। गहनों, सिक्कों और ठोस सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। भावों में गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *