झांसी। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद के बीच शनिवार दोपहर एक गुट एसएसपी कार्यालय के बाहर जा पहुंचा। यहां उन्होंने सड़क जाम कर दी। उधर से गुजरने वाले राहगीरों से भी अभद्रता की। जाम लगाने से मना करने पर होमगार्ड को धक्का देकर गिरा दिया। हंगामे की सूचना पर नवाबाद पुलिस पहुंची। पुलिस से भी किन्नरों ने अभद्रता की। किसी तरह पुलिस ने उनको खदेड़ा। हंगामा करने वाले चार किन्नर समेत एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।


शनिवार दोपहर किन्नर अंशिका उर्फ अभिषेक अपनी मां ममता समेत पूजा, नैनतारा, रसियन आदि को एसएसपी कार्यालय जा पहुंची। उसका आरोप था कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है, दूसरा गुट उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। अंशिका ने ही कुछ दिन पहले नवाबाद थाने में फिनाइल गटक लिया था। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। पुलिस बल ने किसी तरह उनको वहां से खदेड़कर यातायात शुरू कराया। पुलिस ममता समेत चार किन्नरों को पकड़कर थाने लाई। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *