{“_id”:”6b070c463c58277c950de00c”,”slug”:”sharp-decline-in-prices-gold-drops-by-3-400-and-silver-by-8-300-check-the-latest-rates-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: सोने के कीमत में 3400 तो चांदी में 8300 रुपये की जोरदार गिरावट, जानिए ताजा भाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोना-चांदी के भावों में बुधवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। चांदी के भावों में 8300 रुपये प्रति किलो और सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम 3400 रुपये की कमी दर्ज की गई। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,25,100 रुपये और चांदी का भाव 1,48,700 रुपये पहुंच गया। वहीं, एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,20,700 और चांदी का भाव 1,42,300 रुपये के स्तर पर चला गया।
दिवाली आठ नवंबर को थी। इस दिन शहर में चांदी का भाव 1,91,000 रुपये प्रति किलो था जबकि सोने का भाव 1,45,500 रुपये प्रति दस ग्राम था। सोमवार 23 नवंबर को चांदी का भाव 1,57,000 रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1,28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। मंगलवार को बाजार बंद था। अब बाजार खुलने पर दोनों के भावों में जबरदस्त कमी दर्ज की गई। दिवाली से अब तक चांदी के भावों में 42,300 रुपये प्रति किग्रा की कमी आ गई है जबकि सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 20,400 रुपये कम हो गए हैं।

