जागरण संवाददाता, आगरा। गुरु नानक देव साहिब के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को गुरुद्वारा पर कीर्तन समागम और आतिशबाजी का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने हाईवे पर भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया है। 

ये रहेगा मार्ग परिवर्तन

  • एनएच-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे और उत्तरी बाईपास होकर जाएंगे।
  • दिल्ली-मथुरा से फिरोजाबाद-कानपुर जाने वाले वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर मार्ग और इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। शहजादपुर पौड़ी गांव से उत्तरी बाइपास का विकल्प भी रहेगा।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर-जयपुर जाने वाले वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया और रोहता नहर होकर जाएंगे। दूसरा मार्ग रमाडा से इनर रिंग रोड, शमशाबाद, इरादतनगर और सैंया होकर रहेगा।
  • जयपुर से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया और इनर रिंग रोड से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
  • अलीगढ़ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर में एनएच-19 पकड़ेंगे। मुड़ी चौराहे से टेढ़ी बगिया और रामबाग की ओर जाने वाले भारी वाहन एत्मादपुर और खंदौली होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर-जयपुर से अलीगढ़ जाने वाले वाहन दक्षिणी बाइपास से रोहता चौराहा, रोहता-दिगनेर मार्ग, एकता चौकी, तोरा चौकी और इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। दूसरा मार्ग दिगनेर से गुतिला अंडरपास होकर इनर रिंग रोड रहेगा।

डीसीपी यातायात ज्ञानेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी वाहन परिवर्तित मार्ग से गुजरेंगे। डीसीपी ने वाहन चालकों से एंबुलेंस को तत्काल रास्ता देने की अपील की है। आपात स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- सर्दी की दस्तक संग महंगाई का झटका: CNG-PNG के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानें आगरा की नई दरें

यह भी पढ़ें- Agra Weather: आगरा में सुबह छाएंगी धुंध, तापमान में आएगी गिरावट; राजेश्वर मंदिर पर AQI 406