{“_id”:”6af4a3f2cfe1298ebb03c6c7″,”slug”:”kanpur-passengers-left-to-mercy-of-god-after-the-accident-neither-food-nor-an-alternative-train-provided-2026-11-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: हादसे के बाद यात्री भगवान भरोसे, खाना मिला और न दूसरी ट्रेन,प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रेल हादसे के बाद पटरी से उतरा पहिया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर सेंट्रल पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार कोच बेपटरी होने के बाद रेलवे के यात्री सुविधा के दावों की पोल खुल गई। हादसे के बाद यात्रियों को न तो दूसरी ट्रेन की व्यवस्था मिली और न ही खाना-पानी। यह तक नहीं बताया गया कि अब उन्हें आगे कैसे भेजा जाएगा। यात्री जब अपने टिकट का रिफंड लेने काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें ट्रेन के अब चल देने की बात बताकर बैरंग लौटा दिया गया। ऐसे में रेलवे की ओर से 100 फीसदी रिफंड के दावों की भी पोल खुल गई।
बुधवार शाम करीब पांच बजे हुए हादसे के बाद यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती रही। ट्रेन में बड़ी संख्या में छठ पूजा के लिए घर लौट रहे यात्री सवार थे। परिवार और बच्चों के साथ सामान लेकर सफर कर रहे यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोई आगे की यात्रा को लेकर परेशान दिखा तो कोई टिकट के पैसे वापस कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटता रहा। यात्रियों का आरोप था कि रेलवे ने न तो उन्हें दूसरी ट्रेन में जगह दी और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था की। सूचना देने के नाम पर भी यात्री प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे।

