{“_id”:”6b09cb9d4a633bdddb014488″,”slug”:”kanpur-audience-sways-to-kanhaiya-mittal-s-devotional-songs-at-the-hindu-spiritual-and-service-fair-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रोता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कन्हैया मित्तल
– फोटो : अमर उजाला
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या में कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से लोगों को खूब झुमाया। उन्होंने सुनो मेरे भगवान…, कानपुर में विराजियो…, श्याम पकड़ूं तेरी बइयां, कर दो अपने प्यार की छइयां…, और आजा सांवरे अब आजा सांवरे… जैसे भजन सुनाए तो पंडाल में खड़े श्रोता झूमने लगे। बीच-बीच में उन्होंने लोगों को सीख देने के साथ हंसाया भी।
मंच पर पहुंचते ही मित्तल ने श्रोताओं के सामने माथा टेका और गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बजरंगबली, बाबा श्याम और आदिशक्ति माता पार्वती को नमन किया। उन्होंने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और चीन में भी सियाराम जी को चरणों में… भजन सुना चुके हैं। वहां के लोगों को भी यह भजन याद था। उन्होंने कानपुर के श्रोताओं से भी इसे गाने को कहा तो लोग साथ गाने लगे। इसके बाद मां, गोमाता और भारत माता के जयकारों के साथ तालियां बजवाईं। रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा। पूरा पंडाल श्रोताओं से भरा रहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता और संयोजक नरेंद्र शर्मा रहे।

