{“_id”:”6b09ed584a6db3fcc0029ce0″,”slug”:”digital-life-certificate-mega-camp-held-at-blw-varanasi-news-c-20-vns1056-1630484-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: बरेका में लगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मेगा कैंप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बरेका में राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत शुक्रवार को रेलवे पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए मेगा कैंप लगाया गया। बरेका संस्थान के सम्मान कक्ष में आयोजित शिविर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाने और जमा करने की प्रक्रिया में सहायता दी गई। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सरल और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है। अभियान एक नवंबर से 30 नवंबर तक चल रहा है। अभियान में बरेका के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक की बरेका शाखा तथा पेंशनर्स एसोसिएशन ने सहयोग किया।
