Kanpur Dehat: Husband murdered with a grinding stone while visiting his in-laws' home

मृतक की फाइल फोटो व पुलिस हिरासत में आरोपी पत्नी व ससुर
– फोटो : अमर उजाला

अकबरपुर थाना क्षेत्र के कमीर गांव में ससुराल आए युवक के साथ-साथ पत्नी और ससुर ने ईंट व सिलबट्टा से हमला कर हत्या कर दी। रात भर शव घर के अंदर पड़ा रहा। सोमवार सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया है।


शिवली कस्बा निवासी अजय कश्यप उर्फ रिंकू (32) मजदूरी व खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात 10 बजे के करीब ससुराल में उनका शव खून से लथपथ मिला। सोमवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अजय के भाई मनोज ने पुलिस को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि भाई अजय रविवार को पत्नी सुनीता और बच्चों को लेने के लिए ससुराल कमीर गए थे।

आरोप है कि वहां पर अजय के साथ ससुर शिवनारायण, सास मीना ने गाली-गलौज कर विवाद किया। इसके बाद पत्नी सुनीता और ससुर ने भाई पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर चोट आने से भाई मौत हो गई। वारदात के वक्त मौके पर मौजूद भतीजे अमित (12) ने उसे किसी के फोन से जानकारी दी। बताया कि पिता को नाना, नानी और मम्मी ने बहुत मारा-पीटा है, होश नहीं आ रहा है। जब वह परिवार के लोगों के साथ पहुंचा तो शव पड़ा मिला और भतीजे ने पूरी घटना बताई।

 



Source link

अभी अभी की खबरें