कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी समिति के 6 नए सदस्यों के चुनाव के लिए 26 सितंबर को सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पहले सर्वसम्मति से सदस्यों के चयन की कोशिश होगी।
.
सहमति नहीं बनने पर इसी दिन वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव को लेकर भाजपा, सपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय पार्षदों ने भी दावेदारी शुरू कर दी है।
इन सदस्यों का कार्यकाल हो चुका पूरा
कार्यकारिणी समिति में कुल 12 सदस्य होते हैं। इनमें यशपाल सिंह, पवन पांडेय, धीरेंद्र सोनकर, मंजू पाल, आकर्ष बाजपेई और फैजान रहमान का कार्यकाल 13 अगस्त को पूरा हो चुका है। छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद समिति का कोरम अधूरा है और कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो पा रही है। अब इन 6 खाली स्थानों को भरने के लिए चुनाव कराया जाएगा।
सपा-कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में
नगर निगम सदन में भाजपा के 79 पार्षद हैं। इसके अलावा पदेन सदस्य भी मतदान प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। संख्या बल के आधार पर भाजपा की रणनीति अपने कम से कम 5 सदस्यों को कार्यकारिणी में पहुंचाने की है। मतदान की स्थिति बनने पर पार्टी अतिरिक्त प्रत्याशी भी उतार सकती है। वहीं सपा और कांग्रेस मिलकर एक प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। निर्दलीय पार्षद भी समीकरण साधने में जुटे हैं।
कार्यकारिणी में यह सदस्य हैं
वर्तमान में कार्यकारिणी में नित्या बाजपेई, अभिनव शुक्ला, राज किशोर यादव, नीरज कुरील, भवानी शंकर राय और सपा की मधु यादव सदस्य हैं।

अफीमकोठी से जरीब चौकी की ओर जाने वाली जर्जर सड़क से लोग निकलते।
अब जिस विभाग की सड़क, मरम्मत की जिम्मेदारी भी उसी की कानपुर की बदहाल सड़कों को लेकर अब नगर निगम अकेला जिम्मेदार नहीं होगा। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि सड़कों की जिम्मेदारी तय करने के लिए गुरुवार को सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई गई है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की मौजूदगी में होने वाली बैठक में नगर निगम के अलावा PWD, जलकल, मेट्रो समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
महापौर ने कहा कि शहर की सड़कें बदहाल हैं, लेकिन हर बार इसकी जिम्मेदारी नगर निगम पर डाल दी जाती है। इसी वजह से बैठक में हर विभाग को उसकी सड़कों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और त्योहार से पहले मरम्मत पूरी करने की समयसीमा तय की जाएगी। महापौर ने कहा कि तय समयसीमा में सड़क की मरम्मत नहीं होने पर संबंधित विभाग को नोटिस दिया जाएगा।
