महोबा के रामनगर मोहल्ले में नवविवाहिता पूर्वी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार शाम वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ससुराल वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर दीपक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने
.
श्रीनगर थाना क्षेत्र के कैमाहा गांव निवासी रामकुमार तिवारी की बेटी पूर्वी की शादी 3 मई 2026 को रामनगर निवासी हिमांशु गंगेले से हुई थी। पति हिमांशु के मुताबिक, शाम को पूर्वी चाय बनाने के लिए कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा। वह फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
4 बजे भाभी से वीडियो कॉल पर हुई थी बात
पूर्वी की मौत की खबर से मायके वाले सदमे में हैं। उनका कहना है कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे पूर्वी ने अपनी भाभी से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस समय वह बिल्कुल सामान्य और खुश नजर आ रही थी। इसके करीब एक घंटे बाद शाम 5 बजे उसकी मौत की खबर परिवार तक पहुंची। अचानक हुई इस घटना से मायके पक्ष के लोग हैरान हैं।

महिला के परिजन रोते हुए अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मायके वालों की ससुराल से नहीं हो सकी बात
मायके पक्ष के रिश्तेदार राजकुमार वाजपेयी ने बताया कि अभी तक उनकी ससुराल वालों से सीधी बात नहीं हो सकी है और न ही वे शव को ठीक से देख पाए हैं। वहीं पति हिमांशु का कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। शादी के महज चार महीने बाद हुई मौत को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।
