
इसी चेंबर में गिरकर बच्चे की हुई मौत
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6adf7ddfa06b877e7c099bde”,”slug”:”kanpur-four-year-old-child-dies-after-drowning-in-a-water-chamber-family-left-devastated-2026-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर में दर्दनाक हादसा: पानी के चेंबर में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इसी चेंबर में गिरकर बच्चे की हुई मौत
– फोटो : अमर उजाला
चकेरी के सनिगवां बंबा इलाके में सोमवार देर शाम घर के पास स्थित सर्विस सेंटर के बाहर बने पांच फीट गहरे वाटर टैंक में गिरकर तीन साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। डेढ़ घंटे से बच्चे की तलाश में जुटे परिजन को उसका शव टैंक में उतराता मिला। परिजन ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने खुले टैंक पर पटरा रखकर उसे बंद करवा दिया। शव परिजन के हवाले किया गया।
सनिगवां के बंबा इलाके के निवासी मो. रफीक मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी सहाना और बेटे गुफरान, कुर्बान हैं। सबसे छोटा बेटा निहाल (3) साेमवार शाम को तीन माह बाद अपनी मां के साथ ननिहाल से लौटा था। मां अंदर चली गई जबकि निहाल बाहर बच्चों के साथ खेलने लगा।
खेलते हुए सर्विस सेंटर के टैंक के पास पहुंचा और उसी में गिर गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। निहाल घर नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों को उसका शव वाटर टैंक में उतराता नजर आया तो परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजन ने कार्रवाई से इन्कार किया। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।