
बारिश ने मचाई तबाही
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a68c5e7a6568e0a5b0dfd2c”,”slug”:”kanpur-more-than-six-mud-houses-collapsed-due-to-rain-in-jajmau-several-people-were-trapped-2026-07-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर में बड़ा हादसा: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 8 मकान, 6 लोग घायल; मची चीख-पुकार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बारिश ने मचाई तबाही
– फोटो : अमर उजाला
चोक नाले से पानी ओवरफ्लो होने से जाजमऊ की रैदास विहार नई बस्ती में 8 मकान ढह गए। नगर निगम इसे जल निगम का डॉट नाला बता रहा है तो जल निगम अधिकारी इससे इनकार करते रहे। बताया जा रहा है कि रैदास विहार नई बस्ती, केडीए की जमीन पर बसी है जहां सौ से अधिक कच्चे व पक्के मकान है। बस्ती से जल निगम का एक पुराना डॉट नाला भी गया है जो आगे जाकर बस्ती के पीछे नगर निगम के बड़े सरैया नाले में जाकर मिला है।
इलाकाई लोगों ने बताया कि इस बार दोनों ही नालों की सफाई नहीं कराई गई जिससे ये चोक थे। मंगलवार को दो से तीन घंटे की बारिश में नालों से पानी की निकासी नहीं हुई और पानी ओवरफ्लो होकर बस्ती में भरता चला गया। घुटने तक भरे पानी से लोग बाहर निकलने लगे तभी कच्चे मकानों की दीवारें व मिट्टी ढहने लगी जिससे तबाही मच गई। नगर निगम जोन-2 के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि बस्ती में जल निगम का डॉट नाला है। सरैया नाला चल रहा है लेकिन लो लाइन में अवैध बस्ती होने से अचानक तेजी से पानी आया तो निकासी एक साथ नहीं हो सकी जिससे बस्ती में पानी भरा और एक-दो मकान के छप्पर व टिनशेड गिर गए।