{“_id”:”6af9f42646a3a60077070caa”,”slug”:”death-of-businessman-s-son-16-17-injury-marks-on-the-body-skull-bones-shattered-2026-11-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कारोबारी के बेटे की मौत: शव पर 16-17 चोटों के निशान, सिर की हडिड्यां चकनाचूर, छठवीं मंजिल से गिरकर गई थी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इसी अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत, संभव खंडेलवाल की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
संभव के शव का पोस्टमार्टम रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार संभव के शरीर पर 16 से 17 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं जबकि छाती और पसलियों के साथ हाथ की हड्डियां टूट गई थीं। पसलियों की टूटी हड्डियां फेफड़े, लिवर और हार्ट में जा घुसी थीं। इससे तीनों अंग पंक्चर हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।
बेटे का शव देख पिता की हालत बिगड़ी
कारोबारी पिता विशाल खंडेलवाल रविवार सुबह कुछ परिजन के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां इकलौते बेटे का कपड़े में लिपटा हुआ शव देख फफक पड़े। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत घर लेकर पहुंचे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया चाचा नीलेश ने निभाई।
पापा से बोला था फ्रेंड से मिलने जा रहा हूं
चाचा नीलेश खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार को संभव ऑफिस में बैठा था। पापा से बोला फ्रेंड से मिलने जा रहा हूं। दो बजे करीब गया और पौने चार बजे रुद्रा ग्रींस से उसी के मोबाइल नंबर से पिता के पास घटना की सूचना आई। उन्होंने बताया कि मामले में संदेह तो है… मोबाइल के मैसेज, कॉल डिलीट किए जाने की बात कही जा रही है इसकी पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए।

