{“_id”:”6afdcb3a61a866c9bd0d6603″,”slug”:”farmer-returning-after-selling-paddy-robbed-in-mathura-2026-11-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किसान से लूट: धान बेचकर लाैट रहे थे पिता-पुत्र, मुंह पर कपड़ा डाल रकम ले गए बदमाश; जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

police demo
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के मांट-राया मार्ग पर बुधवार देर शाम नगला बिंदा के समीप धान बेचकर लौट रहे किसान और उसके बेटे से चार अज्ञात बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना मांट क्षेत्र के गांव जाबरा निवासी सुंदर सिंह अपने बेटे रतन सिंह के साथ धान की फसल बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। नगला बिंदा के समीप पीछे से आए चार अज्ञात लोग उनकी ट्रॉली में सवार हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने ट्रैक्टर पर बैठे किसान के मुंह पर कपड़ा डाल दिया और धान बेचकर मिले करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना मांट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ मांट अमरनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान ने थाना मांट में तहरीर दी है मामले की जांच की जा रही है।

