{“_id”:”6afdc7d30e00ce665e0361a9″,”slug”:”uttar-pradesh-cyclone-akwan-makes-landfall-in-the-state-rain-warning-issued-in-these-districts-2026-11-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश में एक और चक्रवात अकवान की दस्तक, इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी; पारा गिरने का अलर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी में फिर बदलेगा मौसम।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी में एक और चक्रवात की दस्तक होने जा रही है। चक्रवात अकवान के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 नवंबर से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। वहीं 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर के साथ सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में बारिश के आसार हैं।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवात और पुरवा हवाओं के असर से 20 से 22 नवंबर के बीच रात के तापमान में तीन डिग्री और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 23 नवंबर से तापमान में फिर गिरावट आने के आसार हैं। फिलहाल अगले दो दिन मौसम और तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
उधर, बुधवार को ठंडी पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ गया। हालांकि, कहीं भी घना कोहरा दर्ज नहीं किया गया। बुधवार को 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मुरादाबाद में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडी रात रही।

