दस दिन पहले अलीगढ़-आगरा हाईवे पर मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अनैतिक संबंध के चलते महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आगरा निवासी इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पांच जिलों में एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले के बाद पुलिस को यह सफलता मिली। 

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह चंदपा के गांव नगला भुस के निकट अलीगढ़-आगरा हाईवे के किनारे एक महिला का शव मिला था। इस प्रकरण में दस टीमें लगाई गईं थीं, जो विभिन्न जनपदों में छानबीन कर रही थीं। नगला भुस पर लगे सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि एक व्यक्ति महिला को सोहराब गेट डिपो मेरठ की बस से लेकर उतरा है। इस बस के जरिये पुलिस ने यात्रियों की छानबीन शुरू की। 

देखा कि इस बस से कितनी सवारियां कहां-कहां से चढ़ी हैं। इसके आधार पर मेरठ, हापुड़, बुलदंशहर, खुर्जा, अलीगढ़ के गभाना, सारसौल के कैमरे खंगाले गए। छानबीन में अलीगढ़ के सारसौल बस स्टैंड के कैमरों में वही शख्स दिखा, जो महिला के साथ ताजगंज डिपो की बस से उतरता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस आगरा पहुंची और फिर सीसीटीवी कैमरों की मदद से ही नगला मेवाती, आगरा पहुंच गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें