{“_id”:”6af7fd128750d0d9bb05c47d”,”slug”:”bus-carrying-50-passengers-crashes-into-divider-and-goes-off-highway-amid-dense-fog-in-kasganj-2026-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कोहरे का कहर: डिवाइडर से टकराकर नीचे उतरी बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; आधी रात को हुआ हादसा”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

कासगंज हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर शुक्रवार देर रात घने कोहरे के चलते यात्रियों से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मोहनपुरा कस्बा में मुखिया जी कोल्ड स्टोरेज के पास शुक्रवार रात करीब 1:20 बजे बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में पता चला कि बस बरेली से जयपुर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस पीलीभीत जिले में बरखेड़ा निवासी फरमान पुत्र बाबू चला रहा था। बस में परिचालक के तौर पर बरेली में नवाबगंज निवासी जैगम पुत्र शाहीन हैदर मौजूद था।
चालक ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर पुल निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्जन किया गया था। इसके लिए सड़क पर डिवाइडर लगाए गए थे। बताया गया कि अत्यधिक कोहरे के कारण चालक डिवाइडर को देख नहीं पाया और बस अनियंत्रित होकर उससे टकराने के बाद हाईवे से नीचे उतर गई।
हादसे के बाद पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य के अनुसार तीन अन्य वाहनों में बैठाकर सुरक्षित रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार सभी यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।

