आगरा में यमुना किनारे इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया। एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर (विद्यापुरम) यमुना किनारे में करीब 15 से 20 दिन पुराना युवक का सड़ा-गला शव पड़ा था। शरीर पानी में पड़े रहने से फूल चुका था। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। शनिवार दोपहर पूजा सामग्री विसर्जित करने पहुंचे युवक ने यह दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर पहचान करना मुश्किल हो गया।

भगवती बाग निवासी ओम कुमार मिश्रा शनिवार दोपहर करीब एक बजे यमुना किनारे पूजा का सामान विसर्जित करने पहुंचे थे। इसी दौरान नाले में उन्हें शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो आवारा कुत्ते शव को नोंच रहे थे। उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। पानी में पड़े रहने के कारण शरीर बुरी तरह फूल चुका था और सड़-गल गया था। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या करके शव कई दिन पहले यमुना में फेंका गया है।

एसीपी छत्ता का कहना है शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया गया है। उसकी शिनाख्त की पहचान की जा रही है। हालांकि, मृतक की पहचान और मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।

कहीं और भी तो नहीं पड़े शव

ओम कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि जिस जगह शव मिला, उसके आसपास भी कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहा है। आशंका है कि यमुना और नाले के किनारे अन्य शव भी पड़े हो सकते हैं। हालांकि, वे इंसानों के हैं या जानवरों के, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *