फर्रुखाबाद में बारिश के बीच चार साल का मासूम खुले नाले में गिरकर बह गया। शनिवार शाम वह घर के बाहर टॉयलेट करने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो मां उसे देखने बाहर आई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उ

.

नाले में गिरने की आशंका पर पुलिस और नगर पालिका की टीम को सूचना दी गई। करीब 100 लोग रातभर बच्चे को खोजते रहे। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दो जेसीबी से नाले की सफाई कराई गई, लेकिन मासूम नहीं मिला।

रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर खुले स्थान पर बच्चे का शव मिला। बेटे का शव देखते ही मां बेसुध हो गई। पिता भी बदहवास हो गए। रिवांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के टाउन हॉल इलाके का है।

इसी नाले में गिरकर 4 साल का मासूम बह गया। रविवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर दूर मिला।

इसी नाले में गिरकर 4 साल का मासूम बह गया। रविवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर दूर मिला।

रिवांश, शनिवार रात बाथरूम करने के लिए घर के बाहर नाले पर आया था।

रिवांश, शनिवार रात बाथरूम करने के लिए घर के बाहर नाले पर आया था।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला

परिवार का इकलौता बेटा था

टाउन हॉल मोहल्ले रहने वाले आकाश शाक्य (28) खेतीबाड़ी करते हैं। आकाश ने 5 साल पहले कोमल (26) से शादी की थी। दोनों का चार साल का एक बेटा रिवांश है। चार दिनों से हो रही बारिश के कारण मोहल्ले में नाले उफनाए हैं और जलभराव की स्थिति है।

पुलिस के मुताबिक, आकाश का बेटा रिवांश, शनिवार रात बाथरूम करने के लिए घर के बाहर नाले पर आया था। इसके बाद वह काफी देरतक घर के अंदर नहीं गया तो उसकी मां कोमल उसे देखने के लिए बाहर आईं। लेकिन वह कहीं दिखा नहीं। इसके बाद उन्होंने अपने पति को बताया की रिवांश कहीं मिल नहीं रहा।

परिवार के लोग उसे ढूंढने के लिए निकले। मोहल्ले में काफी देरतक ढूंढने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की टीम के साथ बच्चे को नाले में गिरने की आशंका पर उसकी तलाश नाले के आसपास और नाले में शुरू कराई।

रिवांश के पिता ने बताया कि वह शनिवार रात को बाथरूम करने नाले पर गया था। उसके बाद लौटा नहीं।

रिवांश के पिता ने बताया कि वह शनिवार रात को बाथरूम करने नाले पर गया था। उसके बाद लौटा नहीं।

500 मीटर दूर खेत में मिला शव

100 लोगों की टीम और एनडीआरएफ टीम भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दो जेसीबी से नाले की सफाई कराई गई। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी रिवांश का कोई पता नहीं चला। इसके बाद रविवार सुबह फिर से टीम ने तलाश शुरू की। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला।

इकलौते बेटे का शव देख मां वहीं, बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने किसी तरह से उन्हें संभाला। वहीं, रिवांश के पिता आकाश बदहवास हो गए। बेटे की मौत से कोमल को इतना सदमा लगा की उन्हें रोना ही नहीं आया। रिवांश के पिता आकाश ने कहा- वह अपने बेटे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते और कोई कार्रवाई भी नहीं चाहते।

इकलौते बेटे का शव देख उसकी मां मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

इकलौते बेटे का शव देख उसकी मां मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

चार फीट गहरा नाला, ओवरफ्लो कर रहा था

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर के बाहर से गुजर रहा नाला करीब चार फीट गहरा है। नाले का कुछ हिस्सा खुला हुआ है। शनिवार को बारिश के कारण नाला ऊपर तक भर गया था और उसमें पानी का बहाव भी तेज था। नाले के आगे एक पुलिया और पाइप लगा हुआ है। पानी के बहाव के साथ बच्चा पुलिया के आगे निकलकर खेत तक पहुंच गया।

पुलिस, नगर पालिका और NDRF की टीम ने शनिवार की रात भर रिवांश की तलाश की। रविवार सुबह उसका शव मिला।

पुलिस, नगर पालिका और NDRF की टीम ने शनिवार की रात भर रिवांश की तलाश की। रविवार सुबह उसका शव मिला।

———————————-

ये खबर भी पढ़ेंः –

हाथरस में रिटायर फौजी और पत्नी की गला रेतकर हत्या:घर में खून से लथपथ मिले शव, दो शादियां कीं; पहली पत्नी से अलग रहते थे

हाथरस में रविवार सुबह रिटायर फौजी और उनकी पत्नी की घर के अंदर खून से लथपथ लाश मिली। दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पास में रह रही परिजनों को अनहोनी की शंका हुई।

परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से घर का दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में रिटायर फौजी शमसुद्दीन (60) और उनकी पत्नी सद्दो (58) के शव खून से सने पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

अभी अभी की खबरें