
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a3ab7c9445d3862bf0b12c2″,”slug”:”maternal-aunt-dies-of-electrocution-while-attending-niece-s-wedding-2026-06-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”खुशियां मातम में बदलीं: भांजी की शादी में आईं मामी की करंट से मौत, बिना खाना खाए लौटे बराती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खखरेरू थाना क्षेत्र के अकिलपुर ऐराना गांव में भांजी की शादी में शामिल होने आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में विवाह की रस्में पूरी कर मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई। अकिलपुर ऐराना निवासी लक्ष्मण मौर्य की बेटी का 22 जून को विवाह था। शादी में शामिल होने के लिए दुल्हन की मामी नीलू मौर्य (21) पत्नी शिव प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर-एक आंबेडकर नगर कमलाखेर खागा आई हुई थी।
बरात के स्वागत के लिए टेंट हाउस में रोशनी के लिए घर में बिजली के तार बिछाए गए थे। इनमें से एक तार कमरे के भीतर लगी लोहे की खूंटी में लपेटी गई थी। शाम करीब साढ़े आठ बजे समारोह शुरू होने पर बिजली चालू की गई और परिजन शाह गांव से आई बरात के स्वागत में व्यस्त हो गए। इसी दौरान नीलू कोई सामान लेने के लिए कमरे में गईं।