School Safety Concern: Boundary Wall Broken, Timber Logs and Saw Machine Found in Girls’ School Playground

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में पड़े हुए लकड़ी के लट्ठे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शाहगंज स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बाउंड्री तोड़कर विद्यालय के खेल मैदान में लकड़ी के बड़े-बड़े लट्ठे रखे गए हैं। विद्यालय के पास आरा मशीन संचालित होने और मैदान में लकड़ी काटे जाने की शिकायत प्रधानाचार्य किरण लता ने डीएफओ सहित अन्य उच्च अधिकारियों से की है।


विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक करीब 600 छात्राएं पढ़ाई करती हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर आरा मशीन की जांच कराने और अवैध कटान पर कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय के सीमित खेल मैदान में लकड़ी के बड़े-बड़े लट्ठे डाल दिए जाते हैं। इससे छात्राओं के खेल-कूद, शारीरिक शिक्षा और सुबह की प्रार्थना जैसी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। भारी लकड़ी और आरा मशीन के औजारों से छात्राओं के चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है।

प्रधानाचार्य ने वन विभाग से आरा मशीन के लाइसेंस और पंजीकरण की जांच कराने, अवैध लकड़ी मिलने पर जब्त करने, मैदान से लकड़ियां हटवाने, अतिक्रमण की जांच कराने और प्रशासन की मौजूदगी में संयुक्त निरीक्षण कराकर बाउंड्री निर्माण पूरा कराने की मांग की है।

विवाद के कारण अधूरी पड़ी बाउंड्री

विद्यालय की करीब 75 मीटर बाउंड्री पहले से अधूरी है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बाउंड्री निर्माण कराया, लेकिन विवाद के कारण काम पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा जो बाउंड्री बन गई है उसको तोड़कर आने-जाने का रास्ता बना रखा है। इससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। स्कूल में लकड़ियां रखने से रोका जाएगा। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *