मोतीगंज पुलिस ने 3 अक्टूबर 2026 को अवैध असलहा दिखाकर धमकाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
.
यह गिरफ्तारी शुभम पुत्र संगम लाल यादव की शिकायत पर हुई। शुभम ने 3 अक्टूबर 2026 को मोतीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर आलोक सिंह पुत्र कृष्णदेव सिंह, विनोद और आशीष वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इस टीम ने चौकी प्रभारी कहोबा सुधीर कुमार यादव के साथ मिलकर कार्रवाई की। आरोपी आलोक सिंह (21) को कहोबा डुमरियाडीह मुख्य मार्ग पर दलपतपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया।
