दौराला। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के मामले में दौराला थाना पुलिस ने शनिवार को जैनपुर गांव निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि जैनपुर गांव निवासी अर्नव का तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए दौराला थाना पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घर से तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया। शनिवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
