Raebareli: Class 11 student abducted in an e-rickshaw, raped at a friend's house

– फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर युवक ने दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऊंचाहार के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोजनपुर गांव के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। तीन वर्ष पहले डींगुर का पुरवा मजरे सवैया धनी गांव निवासी युवक ने उसका चुपके से फोटो खींच लिया था। कुछ दिन बाद युवक ने उस पर बात करने का दबाव बनाया, लेकिन छात्रा ने आरोपी से बातचीत करने से मना कर दिया। हालांकि उस समय घटना की शिकायत परिजनों या पुलिस से नहीं की।


परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह छात्रा स्कूल जाने के लिए ई रिक्शा के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान एक ई रिक्शा पहुंचा तो वह बैठ गई। ई रिक्शा पर आरोपी युवक भी बैठा था। आरोप है कि ई रिक्शे पर सवार आरोपी युवक ने छात्रा पर अपने साथ चलने का दबाव बनाया। मना करने पर मां-बाप की हत्या करने की धमकी दी।

छात्रा के मुताबिक, वह डरी सहमी ई रिक्शा में बैठी रही। युवक उसे नगर की रेलवे क्रॉसिंग के पास अपने साथी के घर ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। छात्रा किसी तरह घर पहुंची, लेकिन घर वालों को कुछ नहीं बताया। दो दिन से स्कूल नहीं गई तो मां ने शनिवार की सुबह उससे स्कूल न जाने का कारण पूछा। छात्रा ने मां को रोकर आपबीती बताई। इससे घर वाले परेशान हो गए।

शनिवार की शाम छात्रा अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर दी। घटना के बाद आरोपी और उसका साथी फरार हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना से पीड़ित परिवार में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें