गोंडा के तरबगंज विकासखंड की रुचि लता तिवारी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उनके ‘स्वैच्छा महिला स्वयं सहायता समूह’ की महिलाएं पहली बार अपनी कमाई कर रही हैं।
.
रुचि लता ने 2024 में 90 हजार रुपये से एक औषधि की दुकान शुरू की थी। अब उन्हें हर महीने 6 हजार रुपये का मुनाफा हो रहा है।
इससे प्रेरित होकर समूह की अन्य महिलाएं पार्लर का काम भी कर रही हैं। रुचि लता ने 2026 की शुरुआत में किंधौरा गांव की 35 महिलाओं को झाड़ू बनाने का प्रशिक्षण भी दिया।
इस प्रशिक्षण के बाद समूह की बाकी महिलाओं ने भी झाड़ू बनाने का काम शुरू कर दिया है। वे छोटे पैमाने पर काम शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
रुचि लता लगातार समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

