Roadways employees stage a protest over various demands, including regularization; submit a memorandum.

मांगों को लेकर एकजुट हुए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के लोग। संगठन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को प्रतापगढ़ डिपो के रोडवेज कर्मचारियों ने दोपहर 12 से दो बजे तक धरना-प्रदर्शन कर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेताया कि नियमितीकरण समेत अन्य लंबित समस्याओं का समाधान 15 दिसंबर तक नहीं किया गया तो 16 को आरएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। ऑनलाइन चालान पुलिस कर रही है और 12 से 15 हजार रुपये कमाने वाले चालकों से विभाग भरपाई करवा रहा है। उन्होंने संविदा चालकों का नियमितीकरण , 50 प्रतिशत लोड फैक्टर के नाम पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की कटौती कम करने के साथ राज्य कर्मचारियों की तरह 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता की मांग की।

पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित एआरएम सत्य प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष चंद कुमार सिंह, मंत्री रत्नाकर त्रिपाठी, शिवाकांत मिश्र, शिवकुमार मिश्र, देवेंद्र मिश्र, मनोज शुक्ल, अखिलेश कुमार, राम मिलन सिंह मौजूद रहे।



Source link