गणेश पाण्डेय । गोरखपुर2 महीने पहले
- कॉपी लिंक

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर और पुणे के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 01415/01416 हडपसर-पुणे और गोरखपुर के बीच 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में यह सेवा कुल 32 फेरे लगाएगी। ट्रेन में 18 कोच होंगे।
दूसरी ओर, गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम चलने के कारण 26 और 27 सितंबर को चार ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। प्रयागराज संगम से मनकापुर और बस्ती जाने वाली ट्रेनों को अयोध्या कैंट तक चलाया जाएगा। अयोध्या कैंट से आगे कुछ हिस्से में इनका संचालन रद्द रहेगा।
16 अक्टूबर से पुणे से गोरखपुर के लिए रोज ट्रेन
01415 हडपसर-पुणे-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह हडपसर से सुबह 7:05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रास्ते में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर और बस्ती स्टेशन पर ठहराव होगा।
गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी
01416 गोरखपुर-हडपसर फेस्टिवल स्पेशल 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक रोज चलेगी। यह गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। बस्ती, मनकापुर, गोंडा और लखनऊ होते हुए अगले दिन कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर और अहिल्यानगर पहुंचेगी।
इसके बाद दौंड कॉर्ड लाइन से होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे हडपसर पहुंचेगी।
18 कोच की होगी फेस्टिवल स्पेशल
ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 6 स्लीपर, 6 सामान्य, 4 एसी थर्ड और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।
गोरखपुर-गोंडा रूट पर सिग्नलिंग का काम
स्वामी नारायन छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर के बीच 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते 26 और 27 सितंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसी वजह से चार ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
14233 और 14234 का संचालन बदला
26 सितंबर को चलने वाली 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस मनकापुर के बजाय अयोध्या कैंट तक जाएगी। अयोध्या कैंट-मनकापुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
27 सितंबर की 14234 मनकापुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस मनकापुर के बजाय अयोध्या कैंट से रवाना होगी। मनकापुर से अयोध्या कैंट के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।
बस्ती एक्सप्रेस भी अयोध्या कैंट तक
26 सितंबर की 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस बस्ती के बजाय अयोध्या कैंट तक जाएगी। इसके आगे बस्ती तक की यात्रा रद्द रहेगी।
इसी दिन चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बस्ती के बजाय अयोध्या कैंट से रवाना होगी। बस्ती से अयोध्या कैंट के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
रेलवे ने यात्रियों से 26 और 27 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित संचालन की जानकारी जांचने की अपील की है।

