फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।


थाना क्षेत्र के रज्जीपुर छिवलहा गांव निवासी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी धनंजय के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति धनंजय, जेठ अजय और अंजनी, जेठानी उमा तथा मलवां थाना क्षेत्र के ढोढियाही निवासी नंदोई प्रकाश उर्फ मुन्ना ने गाली-गलौज कर उसे पीटा और घर से निकाल दिया। बिना दहेज लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें