Gorakhpur girl allegation Former MP: गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र की एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती ने एक पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामगढ़ताल थाने में दी शिकायत में युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूरी बनाने का आरोप लगाया है।
युवती के मुताबिक, वह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। उसने आरोप लगाया है कि पूर्व सांसद ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसके साथ संबंध बनाए। युवती का दावा है कि उसे अलग-अलग मौकों पर होटल ले जाया गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।
इतना ही नहीं, शादी का भरोसा दिलाने के लिए मंदिर भी ले जाया गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसे लगातार शादी का आश्वासन दिया जाता रहा।
