{“_id”:”6aecba27840a5c1774058126″,”slug”:”passengers-are-unable-to-find-seats-on-trains-to-travel-home-for-diwali-and-chhath-2026-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”घर जाने के लिए जोखिम भरा सफर: ट्रेन में चढ़ने को धक्का-मुक्की, दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर मुसाफिर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

त्योहार पर घर पहुंचने की जद्दोजहद।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिवाली और छठ पूजा पर घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए बृहस्पतिवार को यात्रियों के बीच धक्कामुक्की हुई। कोच पहले से खचाखच भरे थे। जगह नहीं मिलने पर कई यात्री दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हो गए।
बृहस्पतिवार शाम 6:45 बजे मरुधर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची तो यात्रियों की भीड़ जनरल कोच की तरफ दौड़ पड़ी। हर किसी को ट्रेन में चढ़कर सीट पाने की जल्दी थी। कोई दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था तो कोई खिड़की के सहारे जगह बनाने में जुटा था। कोच में पहले से इतनी भीड़ थी कि यात्रियों का चढ़ना मुश्किल हो रहा था। ट्रेन का ठहराव कम होने के कारण कई यात्री दरवाजे पर लटककर ही सफर करने लगे। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

