Car crashes into truck after driver dozes off; engineer killed

फोटो 23:: हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
– फोटो : सांकेतिक

इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र में बनी हरदू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार नोएडा की कंपनी में कार्यरत इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। चार युवक ब्ला-ब्ला एप से ऑनलाइन कार बुक कर नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को पुलिस और यूपीडा की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया।


मऊ के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के याकूबपुर निवासी हिमांशु गुप्ता (27) नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके साथ लखनऊ के मेदांता अस्पताल के पास रहने वाले अनुराग मिश्रा, लखनऊ निवासी अजय, बहराइच के थाना खैरीघाट क्षेत्र के वंशपुरवा निवासी प्रशांत शुक्ल और लखनऊ निवासी पीयूष कार में सवार थे। पीयूष कार चला रहे थे। सभी युवक दिवाली पर घर लौट रहे थे। इसके लिए उन्होंने ब्ला-ब्ला एप के माध्यम से ऑनलाइन कार बुक की थी।

कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनी हरदू गांव के पास पहुंची थी, तभी चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी लोग अंदर फंस गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने कार के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हिमांशु गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। घायल प्रशांत शुक्ल ने बताया कि सभी ने लखनऊ जाने के लिए कार बुक की थी।

रास्ते में चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए थे। कार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ।



Source link

अभी अभी की खबरें