सैन्य अधिकारी की पत्नी ने घर बदलने के दाैरान सामान शिफ्ट करने के लिए पैकर्स एंड मूवर्स फर्म को ठेका दिया। फर्म के कर्मचारियों ने सामान पहुंचा दिया। आरोप है कि इसी बीच अलमारी में रखे आठ लाख से अधिक के गहने पार कर दिए। पुलिस से शिकायत करने पर चोरी की बात कबूल ली। कुछ जेवरात वापस भी किए मगर बाकी मांगने पर टालमटोल करने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

ये भी पढ़ें –  13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग

शिकायतकर्ता पूनम शर्मा ने पुलिस को बताया कि पति कैप्टन रमन सक्सेना लेह (लद्दाख) में तैनात हैं। वह मां और बेटी के साथ डिफेंस कालोनी, सदर में रह रही थीं। घर खाली करने के लिए पैकर्स एंड मूवर्स से संपर्क किया। फर्म के सत्यभान ने बात की। उसने पांच कर्मचारी रवि, सनी, करन कुमार, जितेंद्र जैन और एक अन्य को भेजा। वह वाहन सहित आए। उन्होंने सभी सामान को पैक किया। बाद में सामान दूसरे मकान पर पहुंचा दिया मगर सामान को चेक किया तो उसकी अलमारी से करीब आठ लाख के जेवरात गायब मिले।

ये भी पढ़ें –  तस्वीरें: धमाके के साथ नाले में समा गई पूरी दुकान, 15 मिनट तक गूंजती रहीं चीखें…भयानक हादसा देख कांप गए लोग

4 जुलाई को थाना सदर पुलिस से शिकायत की। पूनम शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों ने एक रुद्राक्ष की माला, एक चेन, एक अंगूठी और एक टाॅप्स वापस कर दिए। बाकी जेवर नहीं दिए। उधर, मालिक सत्यभान ने आश्वासन दिया कि वो कार्रवाई नहीं करें। सामान या आठ लाख रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। वो तैयार हो गईं। मगर मालिक ने कुछ नहीं किया। सामान भी नहीं दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि कर्मचारी सनी, रवि, करन कुमार, जितेंद्र जैन और सत्यभान सहित 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें –  UP: पीएसी में 27 साल तक करता रहा नौकरी, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार; ये सजा मिली

पहले भी हो चुकी हैं वारदात

मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के कर्मचारियों का यह कोई पहला मामला नहीं है। खंदारी क्षेत्र की महिला के जेवरात भी आवास विकास की फर्म के कर्मचारियों ने पार कर लिए थे। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। वह इधर से उधर थानों के चक्कर काटती रही थीं।

ये भी पढ़ें –   UP: कोलकाता में की डकैती, 14 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा; इस तरह पकड़ा गया 50 हजार का इनामी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें