शिवा कटियार/फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की ढाई घाट कार्तिक मेले में इन दिनों हजारों मवेशी पहुंच रहे हैं. ऐसे समय पर वहां पर बिक्री वाले व्यक्ति और खरीददार भी पहुंचते हैं. लेकिन इस बार यह मेला बेहद खास है. क्योंकि यहां पर एक दो लाख नहीं बल्कि 5 लाख की भैंस पहुंची है. जिसको देखने को लेकर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लेकिन इसके खरीदार कम है.
मुर्रा नस्ल की भैंस रोजाना देती है 25 लीटर दूध
इसकी नस्ल ऐसी है कि रोजाना 25 लीटर तक दूध दे सकती है. कहा जाता है कि इस भैंस की बेहद आकर्षक बनावट होने के कारण हर कोई पशुपालक इस भैंस को खरीदना चाहता है. ऐसे समय पर ढाई घाट गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले में पशु बाजार यहां पर लगा हुआ है. इस मेले में पशु बाजार में मथुरा, आगरा, हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान से बड़ी संख्या में व्यापारी भैंस लेकर आए हैं. मथुरा निवासी पशु व्यापारी इसराइल खान ने बताया कि 5 लाख रुपये की भैंस है. वही इस मेले में खासकर पशुओं की खरीद और बिक्री की जाती है. ऐसे में यहां पर आपको 20000 से लेकर 500000 तक की भैंस मिल जाएगी. जिसको लेकर के यहां पर व्यापारी भी अपने साथ 50 से लेकर 100 भैंस तक लेकर पहुंच रहे हैं.
इन चीजों के खिलाने के बाद दूध बढ़ा देगी ये भैंस
इस दौरान यहां पर व्यापारी ने बताया कि यह भैंस सिर्फ भूसा खाकर ही 25 लीटर दूध तक दे सकती. वह भी थोड़े से चारे को खिलाने पर भी. वही यदि आप गुड़, हरा चारा के साथ ही बिनोला देते है तो और भी दूध बढ़ जाएगा. यह भैंस मुर्रा किस्म की है जो बेहद दुधारू मानी जाती है खासतौर पर यह भैंस बेहद शांतप्रिय है. जो कि अधिक चारा भी नहीं खाती है. वही दूसरी भेंसे अधिक चारा खा लेती हैं. वही यह भैंस अधिक गन्दगी भी नही करती है. यह इतनी समझदार मवेशी है जो आज पांच हजार की बिकने वाली है.
विज्ञापन
