छिबरामऊ। नवीन मंडी के पास सड़क पार कर रहे ट्रक हेल्पर को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हेल्पर को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


राजस्थान के भरतपुर जनपद के गढ़ी मेवात निवासी भुज्जी उर्फ बादशाह (27) ट्रक हेल्पर थे। ट्रक चालक तालिम ने बताया कि वह लोग चेन्नई से ऑटो पार्ट्स लादकर उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे थे। छिबरामऊ की नवीन मंडी के पास जाम लगा होने के कारण उन्होंने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान भुज्जी खाना खाने के लिए सड़क पार कर दूसरी तरफ स्थित होटल पर जा रहा था। तभी पीछे से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link