रामसैया मंदिर में अमावस्या पर विशाल भंडारा।
चित्रकूट जिले के कर्वी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिहारा के पास स्थित रामसैया मंदिर में आज अमावस्या के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
.
यह भंडारा अध्यक्ष छोटू पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। छोटू पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत मछरिया के लोगों ने रामसैया मंदिर परिसर में यह विशाल भंडारा कराया है।
रामसैया मंदिर के महंत शिव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की खास व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य अमावस्या के पावन पर्व पर किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना है।
इस भंडारे के आयोजन में प्रदीप कुमार पटेल और मछरिया के समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा।

