राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। साथ हा झांकियों को देखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विधायक जय देवी, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि योगेश्वर कृष्ण का जन्म जेल की काल कोठरी के अंधेरों में हुआ लेकिन उन्होंने जीवन भर समाज को प्रकाश का मार्ग दिखाया। धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए प्रभु का अवतरण हुआ। 




CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन
– फोटो : अमर उजाला


ब्रजभूमि पशुपालकों के संरक्षण का संदेश देती है

उन्होंने कहा कि कर्तव्य ही धर्म है। भ्रम, संशय में श्रीकृष्ण का संदेश गीता के माध्यम से मिला।  कृष्ण का विराट व्यक्तित्व हमें कर्तव्यों के निर्वाहन का संदेश देता है। श्रीकृष्ण के लीलाभूमि ब्रजभूमि में आज भी उनकी स्मृतियां रची बसी हैं। वहां लोग अनावश्यक रूप से प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाते। ब्रजभूमि पशुपालकों के संरक्षण का संदेश देती है। पांच हजार साल से गवर्धन पर्वत की पूजा होती है

 


CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held

कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
– फोटो : instagram


सीएम ने कहा कि आक्रांता मूर्तियां तोड़ सकते हैं लेकिन मूल्य नहीं। वे लोगों के मन में बसे श्रीराम और कृष्ण को आक्रांता छू भी नहीं पाए। जिन लोगों ने हमारी आस्था को चोटिल करने का प्रयास किया उनका इतिहास मिट गया। कर्मक्षेत्र में आप अपने आप को पहचानें, जो श्रेष्ठ हो वह करने का प्रयास करें।


CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held


भारत अपनी अजीर्ण यात्रा को लेकर आज भी चल रहा

सीएम ने आगे कहा कि हमारी आस्था पर प्रहार करने वाले मिट गए। भारत अपनी अजीर्ण यात्रा को लेकर आज भी चल रहा है। सरकार नहीं, 140 करोड़ भारतीयों को मिलकर इस यात्रा को पूरा करना होगा, तभी भारत और उत्तर प्रदेश विकसित बनेगा।


CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held


पुलिस लाइंस में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी दर्शन का आयोजन हो रहा है। इस दौरान वीवीआईपी मूवमेंट और आम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *