कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव में जमीन के विवाद ने भयावह रूप ले लिया। जहां एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से गांव में मातम पसर गया। मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि रिश्तों का खून बह गया। सहियापुर गांव निवासी रामासरे पुत्र सियाराम (60) का अपने ही भाई राम भोले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।




इसी दौरान सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल रामासरे को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से आहत होकर रामभोले (56) ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में कुछ ही समय के भीतर हुई दो मौतों ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *