राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से 12 अक्तूबर को विशाल स्वाभिमान सभा का आयोजन करने की तैयारी है। इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के जैंगारा में स्थान तय किया गया है लेकिन ब्रज क्षेत्र से भीड़ जुटाने की तैयारियों के बीच अब रैली स्थल में बदलाव की मांग ने पेंच फंसा दिया है।

समस्या के समाधान के लिए रैली प्रभारी के रूप में पूर्व मंत्री मंजीत सिंह चिकारा ने शनिवार को प्रभारी मंजीत सिंह ने सिकंदरा-बोदला रोड स्थित नंबरदार होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

कहा कि रैली जयंत चौधरी के साथ-साथ किसानों, नौजवानों, मजदूरों और ग्रामीण स्वाभिमान से जुड़ी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी लगन और निष्ठा के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुट जाएं। इस दौरान रैली स्थल को लेकर भी मंथन हुआ। बैठक के बाद वह रैली स्थल के लिए रवाना हो गए।

वह अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली स्थल को लेकर अंतिम फैसला करेंगे। बैठक का संचालन रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने किया। इस दौरान नरेंद्र बघेल, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव मयंक खिरवार, ठाकुर रोतान सिंह, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, अनीता चाहर व अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें