आगरा के ब्लॉक खेरागढ़ की ग्राम पंचायत बेरी चाहर के गांव गढ़मुक्खा में पानी की गंभीर समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं और ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने पानी की मांग को लेकर नाराजगी जताते हुए टंकी से नीचे कूदने की कोशिश की। वह टंकी से लटक गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें पकड़कर सुरक्षित ऊपर खींच लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारी प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने और जल्द पानी की व्यवस्था कराने की मांग पर अड़े रहे।

घटना के दौरान टंकी के नीचे भारी भीड़ जमा रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने में जुटा रहा। थाना प्रभारी अंकुर राठी के आश्वासन पर महिलाएं टंकी से नीचे उतर आईं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *