रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शनिवार रात एक महिला आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ते समय ट्रैक पर गिर गईं। उन्होंने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई। 21 बोगी वाली पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं। रामशिला (50) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की निवासी हैं।
वह अपने पति गंगाराम और बेटे सागर के साथ अचलगंज के एक ईंट भट्ठे पर काम करती थीं। भट्ठे पर काम बंद होने के बाद परिवार अपने गांव आम्रपाली लौट रहा था। रविवार रात करीब 12:10 बजे वे उन्नाव स्टेशन पहुंचे। बेटे सागर और पति सामान लेकर ट्रेन में चढ़ गए। रामशिला ट्रेन में चढ़ रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया। वह पटरियों के बीच जा गिरीं। उन्होंने तुरंत शरीर को सिकुड़कर जमीन से चिपका लिया, जिससे वह सुरक्षित बच गईं।
