जौनपुर: जौनपुर (Jaunpur) में केराकत कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में कुएं (well) के अंदर काम कर रहे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बता दें कि दोनों कर्मचारी कुएं के अंदर मोनोब्लॉक मशीन बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुएं के अंदर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने और धुएं के कारण दोनों का दम घुटने लगा। हादसे में शिवबालक (25 वर्ष), पुत्र बिंदु, निवासी शेषा पट्टी, थाना केराकत तथा कन्हैया लाल चौहान (50 वर्ष), पुत्र भगेलू चौहान, निवासी सुचितपुर भोगी पट्टी, थाना केराकत की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शिवबालक रस्सी के सहारे कुएं से ऊपर आने का प्रयास कर रहा था, लेकिन हाथ छूट जाने के कारण वह दोबारा कुएं में गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

अभी अभी की खबरें