
By: Inextlive | Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 00:02:48 (IST)
Varanasi : कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार की शाम करीब चार बजे सड़क पार कर रहे शिक्षक डा। अनूप गुप्ता को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी स्थित हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। वह अपनी भतीजी की विदाई कराने के लिए उसके ससुराल गए थे। हालांकि हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। उसका भी उपचार हो रहा है।
स्वजन के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर निवासी डा। अनूप गुप्ता अपनी भतीजी की विदाई कराने के लिए उसकी ससुराल कपसेठी बाजार आए हुए थे। यहां जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी चौरी थाना के सवरपुर निवासी बाइक सवार राहुल पटेल (सेवापुरी) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में डा। अनूप गुप्ता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोग तत्काल उन्हें एक नजदीक के अस्पताल में गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें वाराणसी स्थित हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। इसके मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
